ट्रेलर लेकर चोरी करने निकलता था गिरोह, 650 KM तक पुलिस ने किया पीछा, 5 की गिरफ्तारी से 12 वारदातों का खुलासा
Nagaur Theft and Burglary Gang Busted: नागौर के खींवसर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी और नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 चक्का ट्रेलर भी जब्त किया है. पुलिस के अनुसार गिरोह ट्रेलर को ही वारदात का जरिया बनाकर चोरी करने निकलता था. बड़े वाहन के कारण आरोपियों पर आसानी से शक नहीं होता था. वारदात के बाद चोरी का माल ट्रेलर में भरकर आरोपी फरार हो जाते थे. पुलिस टीम ने लगातार सात दिन तक करीब 650 किलोमीटर पीछा करने के बाद आरोपियों को दबोचा. प्रारंभिक जांच में नागौर जिले की 12 चोरी और नकबजनी की वारदातों का खुलासा हुआ है, जिनमें करीब 2 करोड़ रुपए के माल-मशरूका की चोरी सामने आई है. पुलिस के अनुसार गिरोह पिछले दो साल में राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 से ज्यादा वारदातें कर चुका है और 10 करोड़ रुपए से अधिक की चोरी का दावा है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail