Kota News: कोटा में कोरियर मैनेजर का खेल, पत्नी के QR से 20 लाख का किया गबन, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Image credit: Internet

Kota Courier Company Fraud: कोटा में कोरियर कंपनी के ग्राहकों से मिलने वाले डिलीवरी चार्ज को निजी खातों में ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है. विज्ञान नगर थाना पुलिस ने पुष्पक कोरियर कंपनी के मैनेजर मुख्तियार अली को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ग्राहकों को कंपनी के खाते का QR कोड देने के बजाय अपने या पत्नी के बैंक खाते का QR कोड देता था. ग्राहक इसी के जरिए पार्सल डिलीवरी और पिकअप की रकम जमा करते थे. आरोप है कि इस तरीके से करीब 20 लाख रुपए कंपनी के खाते में पहुंचने के बजाय निजी खातों में चले गए. फरियादी ने 19 मई को न्यायालय में इस्तगासा पेश किया था. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ा. पुलिस अब बैंक खातों और डिजिटल पेमेंट के रिकॉर्ड खंगाल रही है.   Read More ...

free visitor counters