मिट्टी के रोग नहीं बिगाड़ेंगे फसल, कानपुर के वैज्ञानिकों ने बनाया खास बायोपेस्टीसाइड, किसानो की मिलेगी राहत, जाने

Image credit: Internet

आईआईपीआर के निदेशक डा. जीपी दीक्षित ने बताया कि इस बायोपेस्टीसाइड को विकसित करने में करीब पांच से छह साल का समय लगा. वज्ञानिकों ने सिल्वर जैव नैनो तकनीक का उपयोग करते हुए इसे तैयार किया है. इसकी खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार के रासायनिक पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया गया है.संस्थान में चना और मसूर की फसलों पर इसका परीक्षण किया गया.परीक्षण के दौरान पाया गया कि इसके उपयोग से बीजों का अंकुरण बेहतर हुआ, पौधों की जड़ें मजबूत बनीं, तनों की वृद्धि अच्छी हुई और कई प्रकार के मृदा जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण मिला. वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बढ़ाने में मदद मिल सकती है.   Read More ...

free visitor counters