बंजर जमीन बनी ‘नोट छापने की मशीन’! पॉलीहाउस में खीरे उगाकर किसान छाप रहे लाखों, जानें कैसे बदली किस्मत

Image credit: Internet

Sikar Agriculture News: राजस्थान के सीकर जिले के खुड़ गांव में आधुनिक कृषि तकनीकों ने किसानों की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं. यहां कई किसानों ने पारंपरिक खेती छोड़कर पॉलीहाउस में खीरे की खेती शुरू की और आज लाखों रुपये की सालाना आय अर्जित कर रहे हैं. नियंत्रित वातावरण में होने वाली इस खेती से मौसम, कीट और रोगों का प्रभाव कम होता है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों बेहतर होती हैं. किसानों ने नई तकनीकों को सीखने के लिए प्रशिक्षण, इंटरनेट और अन्य आधुनिक माध्यमों का सहारा लिया. पॉलीहाउस में उगाए गए खीरे बाजार में बेहतर दाम पर बिकते हैं, जिससे उनकी आय में कई गुना वृद्धि हुई है. यह मॉडल अब आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है.   Read More ...

free visitor counters