परीक्षा में हो गए पास तो मंदिर में चढ़ाई चांदी की किताब, इस मंदिर की यही है खासियत

Image credit: Internet

Sanwalia Seth Temple: सांवलियाजी मंदिर में आस्था और सफलता का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहां एक परिवार ने अपने बेटे की शानदार उपलब्धि के बाद भगवान के चरणों में विशेष भेंट अर्पित की. प्रताप नगर निवासी बर्तन व्यवसायी सुनील काबरा अपने बेटे चिन्मय काबरा और पूरे परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और राजभोग आरती के दौरान करीब 50 ग्राम चांदी से बनी एक अनोखी किताब भगवान सांवलिया सेठ को समर्पित की. यह भेंट अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और श्रद्धालु इसे आस्था का अनोखा रूप मान रहे हैं.परिवार ने बताया कि बेटे के अच्छे रिजल्ट की मन्नत उन्होंने पहले ही मांगी थी, और परिणाम ने उम्मीद से भी बेहतर खुशी दी. CBSE 12वीं कॉमर्स में चिन्मय ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ स्कूल टॉप किया, बल्कि जिले में भी पहला स्थान पाया. खास बात यह है कि यह चांदी की किताब अहमदाबाद में ऑर्डर देकर तैयार करवाई गई थी, जिसमें भगवान के जयकारे और धार्मिक चित्र उकेरे गए हैं. चिन्मय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और भगवान के आशीर्वाद को दिया और आगे CA बनने का लक्ष्य बताया.   Read More ...

free visitor counters