आईसीसी रैकिंग में भारतीय तेज गेंदबाजों का चढ़ा ग्राफ, नंदनी शर्मा-क्रांति गौड़ ने मारी छलांग, जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रदर्शन का ईनाम

Image credit: Internet

icc rankings: दाएं हाथ की तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों में तीन विकेट हासिल किए. सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 11 रन देकर दो विकेट झटके थे. इस प्रदर्शन के दम पर नंदनी 26 स्थान की छलांग लगाकर टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 45वें पायदान पर पहुंच गई हैं. उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ 507 रेटिंग अंक भी हासिल किए हैं. क्रांति गौड़ ने भी रैंकिंग में सुधार किया है. क्रांति पहले मैच में 16 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रहीं, जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने 15 रन देकर एक विकेट हासिल किया. इसके बाद वह नौ स्थान ऊपर चढ़कर 43वें नंबर पर पहुंच गई हैं.   Read More ...

free visitor counters