एआई में भय या भाग्य? दुनिया जहां देख रही है खतरा,वहीं भारत देख रहा है भविष्य,पीएम मोदी का बड़ा दावा

Image credit: Internet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सुरक्षित और परिवार के अनुकूल बनाना जरूरी है. यह स्पेस चाइल्ड-सेफ और फैमिली-गाइडेड होना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में दो तरह के लोग हैं. एक वे जिन्हें AI में डर दिखाई देता है. दूसरे वे जिन्हें AI में अवसर और भाग्य दिखता है. उन्होंने साफ कहा कि भारत डरने वालों में नहीं है. भारत को AI में अपना भविष्य दिखता है. भारत को AI में नया भाग्य नजर आता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पास टैलेंट है, ऊर्जा है, क्षमता है, और स्पष्ट नीति भी है. यही ताकत भारत को आगे बढ़ाएगी. उन्होंने खुशी जताई कि इस समिट में तीन भारतीय कंपनियों ने अपने AI मॉडल और ऐप लॉन्च किए हैं. यह भारत की बढ़ती तकनीकी ताकत का संकेत है. पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि भारत AI के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.   Read More ...

free visitor counters