कांच की बोतल में पानी दें... मह‍िला MLA की इस बात पर ऐसा क्‍या हुआ जो CM वि‍जय भी नहीं रोक सकें अपनी हंसी

Image credit: Internet

तमिलनाडु विधानसभा में गंभीर राजनीतिक बहस के बीच पानी की बोतल और स्टील के गिलास को लेकर हुई चर्चा ने माहौल को काफी खुशनुमा कर दिया. डीएमडीके प्रमुख प्रेमलता विजयकांत ने विधायकों की मेज पर पानी की बोतल रखने का सुझाव दिया, ताकि एसेंबली स्‍टाफ को बार-बार पानी परोसने के लिए न बुलाना पड़े. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने मजाक में कहा कि बोतलें हथियार बन सकती हैं. उनके बयान के बाद पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, उदयनिधि स्टालिन और अन्य नेता भी हंसते नजर आए.   Read More ...

free visitor counters