आज का मौसम: बंगाल की खाड़ी में फिर आफत, चक्रवात और बारिश से 75 KM की आंधी, यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में IMD अलर्ट

Image credit: Internet

IMD Weather Today: 8 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से पूर्वी भारत में बारिश और तेज हवाओं का दौर बन सकता है. यूपी और बिहार में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है. झारखंड में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में भी बारिश और तेज हवा परेशानी बढ़ा सकती है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तूफानी मौसम का असर दिख सकता है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा है. दक्षिण भारत में भी अगले कई दिन बारिश जारी रहने की संभावना है.   Read More ...

free visitor counters