पति और बेटे की मौत के बाद अकेली रह रही थी महिला, घर में बंद कमरे से 2 साल बाद मिला कंकाल 

Image credit: Internet

Woman Skeletal Found in Home: बेंगलुरु में 57 साल की महिला के घर से कंकाल के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई. महिला की पहचान दक्षायिनी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक बेटे की मौत के बाद उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई थी और बाद में साल 2017 में पति की भी मौत हो गई. इसके बाद वह कई सालों से अकेली रह रही थीं. परिवार से करीब दो साल से उनका संपर्क नहीं था. 7 अगस्त को पुलिस को उनके घर से शव मिलने की सूचना मिली. भाई ने मौके पर पहुंचकर पहचान की और किसी पर शक नहीं जताया. पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.   Read More ...

free visitor counters