रिटायरमेंट बेनिफिट कार्ड का दिया झांसा, फौजी को रिफंड का लालच, साइबर ठगों ने ऐसे उड़ाए 4.39 लाख

Image credit: Internet

Alwar Cyber ​​Fraud Case: अलवर में साइबर ठगों ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर और सेना के जवान को अलग-अलग तरीकों से निशाना बनाकर 4.39 लाख रुपए की ठगी कर ली. पहले मामले में सोशल मीडिया पर आए फर्जी बैंक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड बैंक मैनेजर को रिटायरमेंट बेनिफिट कार्ड का झांसा दिया गया. लिंक पर जानकारी भरते ही मोबाइल हैक कर खाते से 2.83 लाख रुपए निकाल लिए गए. दूसरे मामले में इटाराना कैंट में तैनात फौजी ने ऑनलाइन लोन की दो बार जमा हुई किश्त वापस लेने के लिए यूट्यूब से कस्टमर केयर नंबर लिया. फर्जी कस्टमर केयर कर्मचारी ने ओटीपी लेकर उनके नाम से 1.56 लाख रुपए का नया लोन उठा लिया. पुलिस ने मामले दर्ज कर लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है.   Read More ...

free visitor counters