बांकीपुर में नीतीश फैक्टर, BJP की जीत से ज्यादा अब मार्जिन की क्यों हो रही चर्चा? कितना बदल गया सियासी समीकरण

Image credit: Internet

Bankipur Upchunav: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब अपने सबसे दिलचस्प दौर में पहुंच गया है और अब 30 जुलाई को होने वाली वोटिंग से ठीक पहले दो बड़े नेताओं की एंट्री ने चुनावी चर्चा को नया मोड़ दे दिया है. पहले राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव ने रोड शो कर महागठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की और उसके अगले ही दौर में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में मतदाताओं से अपील कर दी. ऐसे में सवाल सिर्फ यह नहीं है कि बांकीपुर में कौन जीतेगा, बल्कि यह भी है कि अगर भाजपा जीतती है तो जीत का अंतर कितना बड़ा होगा?   Read More ...

free visitor counters