VIDEO: संजू सैमसन और शुभमन गिल में कौन हैं टी-20 का बेहतर बल्लेबाज जानिए
नई दिल्ली. 9 सितंबर से होने वाली एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान मंगलवार को हो गया. गिल की लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी हुई है. वापसी के साथ-साथ गिल को टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है. वहीं भारतीय टीम के लिए लंबे समय से ओपनिंग कर रहे संजू सैमसन का नाम भी स्क्वॉड में है. गिल की वापसी के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि सैमसन को ओपनिंग के पोजिशन से हटाया जा सकता है. इस दौरान आंकड़ों के हिसाब से देखते हैं, टी20 इंटरनेशनल में कौन बेस्ट ओपनर रहा है.गिल ने भारत के लिए अब तक 21 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान गिल ने 30.42 की औसत से 578 रन बनाए हैं. गिल का स्ट्राइक रेट टी20 में 139.28 का रहा है. गिल ने अब तक 3 अर्धशतक और एक शतक लगाया है. गिल का बेस्ट स्कोर नाबाद 126 रन है.सैमसन पिछले कुछ समय से टी20 टीम में भारत के लिए ओपनिंग करते हुए आ रहे हैं. सैमसन अब तक भारत के लिए 17 टी20 मैचों में ओपनिंग कर चुके हैं. इस दौरान सैमसन ने 32.63 की औसत से 522 रन बनाए हैं. सैमसन का 178.77 का शानदार स्ट्राइक रेट रहा है. वहीं सैमसन ने तीन शतक और एक अर्धशतक जड़ा है. Read More ...
Related posts
मानसून की बेरुखी से धान की फसल पर खतरा, जानिए किसानों को अब क्या करना चाहिए
सहारनपुर घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो मानसून में इन जगहों से करें परहेज
बारिश में हल्दी की फसल हो रही खराब, तो यहां जानें तना छेदक की पहचान और इलाज
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail