Dausa News: गैस कटर गैंग पर दौसा पुलिस का वार, SBI ATM लूटकांड में एक गिरफ्तार, दूसरी वारदात से मचा हड़कंप

Image credit: Internet

Dausa ATM Robbery Case: दौसा जिले में एटीएम लूट के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 13 जुलाई को सिकराय स्थित एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर लूटने की कोशिश करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मानपुर थाना पुलिस ने सोहन सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है. मामले में लोकेश और देशराज उर्फ अंशुल को भी नामजद किया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. इसी बीच गुरुवार तड़के दौसा शहर के आगरा रोड स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम को भी गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया, लेकिन बैंक कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाश फरार हो गए. लगातार हो रहे एटीएम लूट के प्रयासों के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.   Read More ...

free visitor counters