दातार में सीढ़ियों पर बहे झरने, जूनागढ़ में मानसून मेहरबान, देखें गिरनार का खूबसूरत नजारा

Image credit: Internet

गुजरात के जूनागढ़ में लगातार दूसरे दिन मानसून पूरी तरह मेहरबान नजर आ रहा है. शहर सहित गिरनार और दातार पर्वतों पर हुई जोरदार बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. बारिश के चलते दातार पर्वत की सीढ़ियों से झरने बहने लगे हैं, जिसका खूबसूरत नजारा देखने लायक है. वहीं गिरनार पर्वत पर भारी बारिश के बाद ऐतिहासिक दामोदर कुंड और सोनारख नदी में नए पानी की जबरदस्त आवक दर्ज की गई है. ऊपरी इलाकों से आ रहे तेज बहाव के कारण खड़िया के पास गुंदाजली नदी उफान पर आ गई है और इलाके के सभी नदी-नाले पूरी तरह लबालब भर चुके हैं.   Read More ...

free visitor counters