जान देने का हक है पर... कैप्टन के प्रपोजल वीडियो पर मचा बवाल, तो वेटरन बोले- यंगस्टर नहीं करेगा तो कौन करेगा

Image credit: Internet

नासिक में पासिंग-आउट परेड के बाद आर्मी कैप्टन भरत भारद्वाज द्वारा गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में दिख रहे आर्मी हेलीकॉप्टर और वर्दी में किए गए प्रपोजल को लेकर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने सेना के अनुशासन और सुरक्षा पर सवाल उठाए, जबकि कई पूर्व सैन्य अधिकारियों ने कैप्टन का खुलकर समर्थन किया है. लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग, सतीश दुआ और केजेएस ढिल्लों समेत कई वेटरन्स ने कहा कि जवान देश के लिए जान देने को तैयार रहते हैं, उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करने का भी अधिकार है.   Read More ...

free visitor counters