वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सिन्हा की न्यूज18 इंडिया में एंट्री, प्राइमटाइम में संभालेंगे नए शो की कमान

Image credit: Internet

वरिष्ठ पत्रकार और फेमस टेलीविजन न्यूज एंकर सुशांत सिन्हा अब न्यूज18 इंडिया का हिस्सा बन गए हैं. उनके आने से चैनल की संपादकीय नेतृत्व क्षमता और प्राइमटाइम कार्यक्रमों को मजबूती मिलेगी. दो दशकों से अधिक के अनुभव रखने वाले सुशांत सिन्हा टाइम्स नेटवर्क, एनडीटीवी, न्यूज24 और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित न्यूज नेटवर्क में काम कर चुके हैं. अपने करियर में उन्होंने कई अहम संपादकीय भूमिकाओं और सफल एंकरिंग को अंजाम दिया है. सुशांत सिन्हा अपनी गहन विश्लेषण क्षमता, सटीक संपादकीय दृष्टिकोण और दर्शकों से सशक्त जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं. न्यूज18 इंडिया में वह एक नए प्राइमटाइम शो को लीड करेंगे, जिससे गहन, संदर्भ-आधारित पत्रकारिता और सार्थक चर्चाओं पर चैनल का फोकस और अधिक मजबूत होगा.   Read More ...

free visitor counters