पीएम मोदी का चीन को कड़ा संदेश, मोरान बाईपास पर एयरफोर्स के बाहुबली से किया लैंड, देखें भारत का पॉवर
असम में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरफोर्स के बाहुबली विमान C-130J से डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर लैंड किया. यहां वे फाइटर, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन देखेंगे. यह पूर्वोत्तर भारत में अपनी तरह की पहली लैंडिंग फैसिलिटी है. इसे भारतीय वायुसेना के साथ तालमेल करके खास रूप से आपात स्थिति के दौरान सैन्य और नागरिक विमानों के उतरने और उड़ान भरने के लिए डिजाइन और निर्मित किया गया है. यह इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लिए एक महत्वपूर्ण एसेट के रूप में कार्य करेगी, जिससे पूर्वोत्तर में प्राकृतिक आपदाओं या स्ट्रेटेजिक आवश्यकताओं के दौरान बचाव और राहत कार्यों की तुरंत तैनाती संभव हो सकेगी. दोहरे उपयोग वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में विकसित यह ईएलएफ, 40 टन तक के लड़ाकू विमानों और 74 टन के अधिकतम टेक-ऑफ वजन वाले परिवहन विमानों के संचालन में सक्षम है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail