बर्फ की कारपेट पर क्रिकेट का जश्‍न, बेटियों ने खूब चलाया बल्‍ला

Image credit: Internet

Snow Cricket Premier League: जम्‍मू-कश्‍मीर के गुरेज की बर्फ से ढकी वादियों में Gurez Snow Cricket Premier League (GSCPL) 2026 के तहत गर्ल्स एग्ज़ीबिशन मैच आयोजित किया गया. इस अनोखे स्नो क्रिकेट मुकाबले ने स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह पैदा किया. आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना और क्षेत्र की बेटियों में क्रिकेट के बढ़ते रुझान को मंच देना रहा. बर्फीले मैदान पर खिलाड़ियों के जज्बे ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इंडियन आर्मी की ओर से आयोजित इस प्रोग्राम का उद्देश्‍य पब्लिक से कनेक्‍ट होना भी है. (इनपुट: ANI)   Read More ...

free visitor counters