गैस नहीं तो प्रेस सही! बंदे ने निकाला अनोखा जुगाड़, वीडियो देख लोग भी बोले- ‘वाह!’

Image credit: Internet

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद दिलचस्प और क्रिएटिव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने गैस खत्म होने पर अनोखा जुगाड़ निकाल लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह खाना बनाने के लिए गैस की जगह इलेक्ट्रिक प्रेस (इस्त्री) का इस्तेमाल करता नजर आता है. इस अनोखे तरीके को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं कि रोजमर्रा की चीजों का भी इतना अलग इस्तेमाल किया जा सकता है. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स इस जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि बंदे ने दिमाग लगाकर कमाल कर दिया, वहीं कुछ इसे मजेदार और क्रिएटिव आइडिया बता रहे हैं. हालांकि कुछ यूजर्स ने इसे ट्राई न करने की सलाह भी दी है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.   Read More ...

free visitor counters