क्या आपने कभी सोचा है कि इंसान बिना खाना खाए कितने दिन तक जिंदा रह सकता है? और आखिर कब भूख जानलेवा बन जाती है? जवाब आपको हैरान कर देगा. आम तौर पर एक स्वस्थ इंसान पानी मिलता रहे तो 30 से 60 दिन तक बिना भोजन के जीवित रह सकता है. लेकिन यह उम्र, स्वास्थ्य और शरीर में मौजूद फैट पर भी निर्भर करता है. शुरुआती 24 घंटे में शरीर ऊर्जा के लिए ग्लूकोज का इस्तेमाल करता है.इसके बाद फैट जलना शुरू होता है. कई दिनों बाद शरीर अपनी मांसपेशियों को भी ऊर्जा में बदलने लगता है.जब शरीर को लंबे समय तक पोषण नहीं मिलता, तो कमजोरी, चक्कर, अंगों का काम करना बंद होना और इम्यून सिस्टम का कमजोर होना शुरू हो जाता है.यही वजह है कि भुखमरी धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खत्म कर देती है और आखिर में यह जानलेवा साबित हो सकती है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail