55 साल की उम्र में भी मौत से मुकाबला! उदयपुर के चमन सिंह चौहान हजारों सांपों को दे चुके हैं नई जिंदगी

Image credit: Internet

Snake Catcher Udaipur: उदयपुर के चमन सिंह चौहान पिछले कई वर्षों से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं. 55 वर्ष की उम्र में भी वे सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए हर समय तैयार रहते हैं. अब तक वे हजारों सांपों को आबादी वाले क्षेत्रों से सुरक्षित निकालकर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ चुके हैं. उनकी सूझबूझ और अनुभव के कारण कई बार लोगों की जान भी बची है और सांपों को भी अनावश्यक नुकसान से बचाया गया है. जहां अधिकांश लोग सांप देखकर घबरा जाते हैं, वहीं चमन सिंह चौहान शांत और वैज्ञानिक तरीके से रेस्क्यू अभियान को अंजाम देते हैं. उनका उद्देश्य केवल सांपों को बचाना ही नहीं, बल्कि लोगों में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता फैलाना भी है.   Read More ...

free visitor counters