Karnataka News: कर्नाटक में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान टूटने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत

Image credit: Internet

Karnataka News: कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मदपट्टना स्थित एक पत्थर की खदान में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. खुदाई के दौरान विशाल चट्टान गिरने से कम से कम 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. आशंका है कि मलबे के नीचे अभी भी कुछ मजदूर फंसे हो सकते हैं. मृतकों में बिहार के प्रवासी मजदूर भी शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस, जिला प्रशासन और बचाव दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं. मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घटना पर शोक जताते हुए दोषी खदान संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.   Read More ...

free visitor counters