Census 2027: शुरू हुआ जनगणना का पहला चरण... आपसे पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
Census 2027: देश में आज से जनगणना का पहला चरण शुरू हो गया है. यह चरण मकान और परिवार की जानकारी जुटाने पर आधारित है. इस बार 33 सवालों के जरिए लोगों से जानकारी ली जाएगी. खास बात यह है कि पहली बार डिजिटल जनगणना हो रही है. लोग अब वेब पोर्टल के जरिए घर बैठे खुद अपनी जानकारी भर सकते हैं. इसे सेल्फ एनुमरेशन कहा जा रहा है. यह प्रक्रिया 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेगी. अलग-अलग राज्यों में तारीखें अलग हो सकती हैं. जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकान, परिवार के सदस्यों, सुविधाओं और संपत्ति की जानकारी जुटाएंगे. पानी, बिजली, शौचालय, इंटरनेट और वाहन जैसी सुविधाओं से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे. सरकार का कहना है कि पूरी जानकारी गोपनीय रहेगी. इसका इस्तेमाल किसी कानूनी या सरकारी लाभ के लिए नहीं होगा. गौरतलब है कि पिछली जनगणना 2011 में हुई थी. 2021 की जनगणना कोरोना के कारण टल गई थी. अब डिजिटल तरीके से होने वाली यह जनगणना पहले से ज्यादा आसान और तेज मानी जा रही है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
गुजरात को जो मैच में वापस लाया, उसी ने डुबो दी लुटिया, आखिर हुआ क्या?
01-04-26 11:04:04am
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail