खेती में रसायनों को कहें अलविदा, ब्लू स्टिकी ट्रैप से करें कीट नियंत्रण, सस्ता भी और असरदार भी

Image credit: Internet

Agri Tips: रसायनों के बढ़ते इस्तेमाल से मिट्टी, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है. ऐसे में एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM) के तहत नीला चिपचिपा जाल यानी ब्लू स्टिकी ट्रैप किसानों के लिए सस्ता और प्रभावी विकल्प बनकर उभरा है. कृषि एक्सपर्ट डॉ. हादी हुसैन खान के अनुसार यह यांत्रिक विधि बिना किसी रसायन के थ्रिप्स, लीफ माइनर और तेला जैसे कीटों को नियंत्रित करती है. इसे बनाने के लिए एक फीट कार्डबोर्ड को नीले रंग से पेंट कर उस पर ग्रीस लगाकर फसल की ऊंचाई पर लगा दिया जाता है. नीले रंग से आकर्षित कीट जाल पर चिपककर नष्ट हो जाते है. यह तकनीक पर्यावरण के अनुकूल है, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखती है और फसल की गुणवत्ता भी सुधरती है. कम लागत में कीट नियंत्रण के लिए यह विधि किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है.    Read More ...

free visitor counters