भरतपुर, बीकानेर, अजमेर नगर निगम चुनाव रिजल्ट LIVE: बीकानेर में 9 वार्डों के नतीजे घोषित, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, देखें लिस्ट

Image credit: Internet

Bharatpur Bikaner Ajmer Nagar Nigam Chunav Result LIVE: राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर और अजमेर नगर निगम चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं. सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के साथ वार्डवार तस्वीर लगातार साफ होती जा रही है. राज्यभर में अब तक राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में मतगणना जारी है. अब तक 10,245 में से 1,193 वार्डों में बीजेपी, 1,012 वार्डों में कांग्रेस और 570 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीत चुके हैं. बीकानेर में कांग्रेस के साथ बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी कई वार्डों में बाजी मारी है. भरतपुर के 65, बीकानेर के 80 और अजमेर के 80 वार्डों के नतीजे लगातार अपडेट हो रहे हैं. किस वार्ड में कौन जीता, किसे हार मिली और इन तीनों नगर निगमों में किस पार्टी का पलड़ा भारी रहा, हर ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे News18 Hindi के इस लाइव ब्लॉग के साथ.   Read More ...

free visitor counters