बहराइच के मिर्जापुर गांव की 60 वर्षीय जलवर्षा अम्मा ने मिट्टी-भूसे से बनाई अनोखी डेहरी, दो साल तक अनाज व आभूषण रहते हैं सुरक्षित

Image credit: Internet

बहराइच के मिर्जापुर गांव की 60 वर्षीय जलवर्षा अम्मा ने मिट्टी और भूसे से अनोखी डेहरी बनाई है. इसमें पांच क्विंटल अनाज और आभूषण दो साल तक सुरक्षित रहते हैं. एक ही मिट्टी के बड़े बक्से के अंदर बीच में एक मजबूत मिट्टी की दीवार उठाकर दो हिस्से किए गए हैं. एक हिस्से में जहां अन्न सुरक्षित रखा जाता है, वहीं दूसरे हिस्से में सरसों और अन्य तिलहन सहेज कर रखे जाते हैं. इसमें अनाज निकालने के लिए एक छोटा सा छिद्र भी बनाया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर थोड़ा-बहुत सामान आसानी से बाहर निकाला जा सके   Read More ...

free visitor counters