दिल्लीवाले सावधान, मुंबईवाले न निकलें बाहर! 10 राज्यों में रेड अलर्ट, जानिए अगले 24 घंटे में क्या होने वाला है

Image credit: Internet

Monsoon Weather Update 2026: देश के कई राज्यों में मानसून आफत बनकर बरस रहा है. महाराष्ट्र और गुजरात में हालात बेहद खराब हो चुके हैं. मौसम डिपार्टमेंट ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में साठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं. भारी बारिश के कारण मुंबई की सड़कों पर पानी भर गया है. गाड़ियां पानी में डूब चुकी हैं. दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में लोग उमस से बेहाल हैं. दिल्ली-एनसीआर में अभी तक वैसी बारिश नहीं हुई है जैसी उम्मीद थी. मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली के लिए एक और दो जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है. इसके बाद तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है. यूपी, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी तबाही देखने को मिल रही है. (Photos : PTI)   Read More ...

free visitor counters