Video: बिहार के किसान ने उगाया थाईलैंड का सीक्रेट फल! 3 एकड़ की बागवानी से 10 लाख की कमाई

Image credit: Internet

Mosambi Farming In Bihar: बिहार के किसान अब परंपरागत खेती छोड़ उन फसलों से मुनाफा कूट रहे हैं. जो इस जलवायु के लिए दुर्लभ मानी जाती हैं. ऐसा ही एक कमाल कर दिखाया है पश्चिम चम्पारण के नौतन प्रखंड के बैकुंठवा गांव निवासी किसान शिशिर दूबे ने. उन्होंने बिहार में पहली बार थाईलैंड वैरायटी की मौसंबी की सफल बागवानी कर बंपर मुनाफा कमाया है. शिशिर ने 3 एकड़ में मौसंबी के 750 पौधे लगाए हैं, जो अब 6 साल बाद पूरी तरह फल दे रहे हैं. इस सीजन में हर पेड़ से करीब 40 किलो मौसंबी निकली है, जिससे कुल 12 टन की पैदावार की उम्मीद है. खास बात यह है कि नींबू प्रजाति का होने के कारण इसे न तो कीड़े नुकसान पहुंचाते हैं और न ही मवेशी चरते हैं. बिहार में इस फल की भारी डिमांड है. जिससे फल व्यवसायी खेत से ही ₹80 प्रति किलो की दर से इसे खरीद रहे हैं. इस लिहाज से शिशिर इस बार ₹9.60 लाख (लगभग 10 लाख) का मुनाफा कमाने जा रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters