गुच्छों में खिलेंगे फूल, घर के गेट या बालकनी में लगा लें ये पौधा, हर किसी की नजर ठहर जाएगी, महक उठेगा आंगन

Image credit: Internet

Low Maintenance Flowering Plants for Garden: गार्डन में अगर आप ऐसा पौधा लगाना चाहते हैं, जो कम जगह में भी खूब रंग बिखेरे, तो इक्सोरा आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. खासकर इसकी पीली हाइब्रिड किस्म इन दिनों काफी आकर्षित कर रही है. गहरे हरे पत्तों के बीच गुच्छों में खिलने वाले चमकीले पीले फूल पौधे को बेहद खूबसूरत बना देते हैं. लाल, गुलाबी, नारंगी और सफेद रंगों में भी मिलने वाला इक्सोरा गमले, घर के प्रवेश द्वार या बगीचे में लगाया जा सकता है. इसके छोटे-छोटे फूल जब एक साथ खिलते हैं तो पूरा गुच्छा किसी खूबसूरत गुलदस्ते जैसा नजर आता है, जिससे गार्डन में लंबे समय तक रंग और रौनक बनी रहती है.   Read More ...

free visitor counters