पक्षियों के लिए छोड़ दिए पटाखे, तमिलनाडु के 10 गांवों ने 21वें साल पेश की मिसाल; मनाई अनूठी दिवाली

Image credit: Internet

दिवाली पर पटाखे जलाने की परंपरा के बीच तमिलनाडु के 10 गांवों ने अनूठी मिसाल पेश की है. इरोड जिले के वेलोड पक्षी अभयारण्य के आसपास रहने वाले लोगों ने लगातार 21वें साल पक्षियों के लिए पटाखे नहीं जलाए. ग्रामीणों ने खुद यह फैसला लिया ताकि तेज आवाज और धुएं से हजारों स्थानीय और प्रवासी पक्षियों को परेशानी न हो. बच्चों ने भी इस परंपरा को अपनाया और अपना जश्न फुलझड़ियों तक सीमित रखा. यहां लोग नए कपड़े पहनते हैं और पूरे उत्साह से त्योहार मनाते हैं. कुछ परिवार पटाखे जलाने के लिए गांव से बाहर रिश्तेदारों के घर चले जाते हैं.   Read More ...

free visitor counters