LoC पर जवानों की अनूठी दिवाली, जहां गोलियों और आंधी के बीच जलते हैं दीये, वहां से आई ग्राउंड रिपोर्ट

Image credit: Internet

देशभर में दिवाली पर घर रोशनी से जगमगाते हैं लेकिन LoC पर जवानों की अनूठी दिवाली अलग होती है. जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में जहां गोलियों और आंधी के बीच दीये जलते हैं वहीं जवानों की निगरानी में एक पल की भी ढिलाई नहीं होती. न्यूज18 की टीम ने सेना के जवानों के साथ पूरा दिन बिताया और उनकी जिंदगी को करीब से देखा. ड्रोन और नाइट विजन उपकरणों से सीमा पर नजर रखी जाती है. रात में पहाड़ों पर अंधेरा बढ़ने के साथ चौकसी भी तेज हो जाती है. परिवार से दूर जवान साथियों के बीच त्योहार मनाते हैं और देश की सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं.   Read More ...

free visitor counters