मेहमानों को करना है इंप्रेस? रांची की ये देसी ओल रेसिपी जीत लेगी सबका दिल

Image credit: Internet

रांची में मिलने वाला ओल स्वाद और पौष्टिकता दोनों के लिए पसंद किया जाता है. गृहिणी उषा बताती हैं कि सही तरीके से बनाया जाए तो इसकी ग्रेवी चिकन जैसी लगती है. सबसे पहले ओल को नमक वाले गर्म पानी में अच्छी तरह उबालें, फिर डीप फ्राई करें. इसके बाद प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और मसालों का पेस्ट बनाकर अच्छी तरह भूनें. इसमें थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें और आखिर में फ्राई किया हुआ ओल मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं. हरे धनिये से सजाकर चावल या रोटी के साथ परोसें. यह स्वादिष्ट डिश मेहमानों को भी खूब पसंद आएगी.   Read More ...

free visitor counters