नदी में लटका 4 टुकड़ों में पुल, एक झटका कर देगा काम तमाम, फिर भी जान पर खेल रहे लोग, गजब वीडियो

Image credit: Internet

ग्रीस के लारिसा क्षेत्र का पलायोपिरगोस पुल तीन साल पहले आए भीषण तूफान के बाद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. पुल बीच से पूरी तरह से झुक कर नदी को छू रहा है. आधिकारिक तौर पर भले ही पुलिस को बंद माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय लोग हर दिन अपनी जान पर खेलकर पुल से गुजर रहे हैं. वजह है कि वैकल्पिक रास्ता करीब 19 मील लंबा है. किसान अपने खेतों तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालकर इस पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, वे रोज मौत से खेल रहे हैं. अधिकारियों ने खतरे की चेतावनी तो दी है, लेकिन अब तक नया पुल बनने का काम शुरू नहीं हुआ है. सोशल मीडिया और ब्रिटिश मीडिया में वायरल इस वीडियो की न्यूज18 हिंदी पुष्टि नहीं करता है.   Read More ...

free visitor counters