गंगटोक पहुंचते ही पीएम मोदी का ऐसे हुआ जोरदार स्वागत... 50 साल के जश्न में होंगे शामिल

Image credit: Internet

PM Modi Sikkim Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचे, जहां गंगटोक में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से लेकर शहर तक लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. पीएम मोदी इस दौरे में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50 साल पूरे होने के समापन समारोह में शामिल होंगे. यह आयोजन राज्य के लिए एक ऐतिहासिक मौका माना जा रहा है, जहां पिछले पांच दशकों की विकास यात्रा और उपलब्धियों को याद किया जाएगा. गंगटोक पहुंचते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया. पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे.   Read More ...

free visitor counters