अब नहीं जाना पड़ेगा जयपुर या अहमदाबाद! कल से फिर शुरू हो रहा है जोधपुर एयरपोर्ट, ये रहा फ्लाइट्स का शेड्यूल

Image credit: Internet

Jodhpur Airport Latest News Today: जोधपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है कि जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने के लंबे अंतराल के बाद कल से फिर से शुरू होने जा रहा है. रनवे की मरम्मत और रिपेयरिंग कार्य के चलते पिछले एक महीने से यहाँ हवाई सेवाएं पूरी तरह बंद थीं. परिचालन बहाल होने के बाद पहली उड़ान बेंगलुरु से जोधपुर पहुँचेगी. इस बंद के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब नियमित उड़ानों के शुरू होने से जोधपुर का देश के प्रमुख शहरों से संपर्क फिर से जुड़ जाएगा. एयरपोर्ट प्रशासन ने सुचारू आवाजाही के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.   Read More ...

free visitor counters