CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम आज होगा खत्म, CEC ज्ञानेश कुमार ने नहीं दिया इस्तीफा तो 2 अक्टूबर से प्रदर्शन

Image credit: Internet

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम आज खत्म होने वाला है. पार्टी ने इस्तीफे की मांग की है. CJP का कहना है कि अगर इस्तीफा नहीं हुआ तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू किया जाएगा. जंतर-मंतर पर भी लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया है. पार्टी SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है. CJP ने SIR के दौरान मतदाता सूचियों से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का दावा किया है. पार्टी ने स्वतंत्र जांच और जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट बहाल करने की मांग की है. अब सबकी नजर 2 अक्टूबर के आंदोलन पर टिक गई है.   Read More ...

free visitor counters