Ajab Gajab: न कैफे, न रेस्टोरेंट... हैदराबाद में इस सड़क का डिवाइडर बना युवाओं का नया बर्थडे स्पॉट

Image credit: Internet

Hyderabad Birthday Party Viral Trend: महंगे रेस्टोरेंट और कैफे छोड़कर हैदराबाद के युवाओं ने जन्मदिन मनाने के लिए सड़क के डिवाइडर को नया पार्टी स्पॉट बना दिया है. खजागुडा लेक रोड पर रात होते ही कई ग्रुप एक साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद यह जगह "बर्थडे रोड" के नाम से मशहूर हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से गुजरने वालों को कई बार मुफ्त में केक भी मिल जाता है. हालांकि तेज रफ्तार वाहनों के बीच होने वाला यह जश्न सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters