Agriculture News: खैरथल-तिजारा के किसानों ने बदली रणनीति, अब बाजरे पर लगा रहे सबसे बड़ा दांव

Image credit: Internet

Khairthal Tijara News : जून के पहले सप्ताह में हुई अच्छी बारिश ने खैरथल-तिजारा जिले के किसानों को खरीफ सीजन की शुरुआत का मौका दे दिया है. जिले में बाजरे की बुवाई तेजी से शुरू हो चुकी है और कृषि विभाग ने इस बार 84,200 हेक्टेयर क्षेत्र में बाजरा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है. विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष 1.76 लाख मीट्रिक टन तक उत्पादन हासिल किया जा सकता है. किसानों का रुझान लगातार खाद्यान्न फसलों की ओर बढ़ रहा है. बढ़ती लागत, बाजार में उचित दाम नहीं मिलने और जोखिम अधिक होने के कारण किसान कपास और ग्वार जैसी नकदी फसलों से दूरी बना रहे हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार समय पर बुवाई, प्रमाणित बीज और संतुलित उर्वरकों का उपयोग उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगा. फिलहाल जिले में करीब 2,000 हेक्टेयर क्षेत्र में बाजरे की बुवाई हो चुकी है. यदि मानसून सामान्य रहा तो इस वर्ष बाजरा उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है.   Read More ...

free visitor counters