Video: किस मौसम में घर बनाना होता है सबसे सस्ता? इन 4 कारणों से कम आता है खर्च, जानें सीक्रेट फॉर्मूला
House Construction Tips: मकान बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मौसम की टाइमिंग आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकती है. जहानाबाद के ठेकेदार बैजू कुमार के मुताबिक सही सीजन चुन लें तो घर की लागत अच्छी-खासी कम हो सकती है. उनका कहना है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर मकान निर्माण के लिए सबसे फायदेमंद महीने माने जा सकते हैं. इन महीनों में सीमेंट और सरिया के दाम आम तौर पर नीचे रहते हैं. जिससे बजट कंट्रोल में रहता है. बारिश के कारण पानी की कमी नहीं होती, जो फाउंडेशन से लेकर छत ढलाई तक हर स्टेज पर जरूरी है. साथ ही, मिस्त्री और मजदूर भी आसानी से मिल जाते हैं. जिससे काम रुकता नहीं और समय पर फर्श से छत तक का काम निपट जाता है. कई लोग गर्मी में सिर्फ फाउंडेशन करवा कर छोड़ देते हैं, ताकि बरसात का पानी लगने के बाद बेस और मजबूत हो जाए. ऐसे में मॉनसून सीजन घर को मजबूत और सस्ता, दोनों बनाने का अहम मौका साबित हो सकता है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail