चांदी का दिल... बाईपास सर्जरी सफल होने पर श्रद्धालु ने सांवलिया सेठ को चढ़ाया अनोखा भेंट, सबके उडे़ होश

Image credit: Internet

Udaipur Sanwaliya Seth News: राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में एक अनोखी भेंट चर्चा का विषय बनी हुई है. दिल की बाईपास सर्जरी सफल होने पर एक श्रद्धालु ने भगवान सांवलिया सेठ को चांदी का हार्ट अर्पित किया. मंदिर प्रशासन के अनुसार यह पहली बार है जब किसी भक्त ने इस तरह का विशेष चांदी का हार्ट भेंट स्वरूप चढ़ाया है. श्रद्धालु का मानना है कि भगवान की कृपा और आशीर्वाद से उनकी सर्जरी सफल हुई, इसलिए उन्होंने आस्था और कृतज्ञता के रूप में यह अनोखी भेंट अर्पित की. मंदिर में इस विशेष चढ़ावे को देखने के लिए श्रद्धालुओं की उत्सुकता भी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सांवलिया सेठ में लोगों की गहरी आस्था है और यहां भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर अलग-अलग तरह की भेंट चढ़ाते हैं.   Read More ...

free visitor counters