खा रहे थे पानीपुरी... तभी पानी में हुई हलचल! पास जा कर देखा तो फट से कूदा चूहा, वीडियो हुआ वायरल

Image credit: Internet

पंजाब के अमृतसर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो ने स्ट्रीट फूड की साफ-सफाई को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल क्लिप में एक सड़क किनारे पानीपुरी के ठेले पर बड़ा कटोरा दिखाई देता है. इसमें मसालेदार पानी और मिक्सचर रखा था. तभी उसमें हलचल होती नजर आती है. पास खड़े व्लॉगर और उसके दोस्त ने जब ध्यान से देखा तो अंदर एक जिंदा चूहा मिला. चूहा मसाले में लथपथ था. वीडियो में ठेले वाला उसे बाहर निकालने की कोशिश करता दिख रहा है. कुछ ही सेकंड में चूहा कटोरे से बाहर कूदता है और पास की नाली में भाग जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोग गुस्सा भी जता रहे हैं और हैरानी भी. कई यूजर्स ने सड़क किनारे खाने की साफ-सफाई पर सवाल उठाए हैं. हालांकि कई इसे AI वीडियो होने का भी दावा कर रहे हैं. न्यूज 18 इंडिया इसकी पुष्टी नहीं करता.   Read More ...

free visitor counters