गुवाहाटी के 5 लोगों का कातिल एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था घनकांत गोगोई

Image credit: Internet

Guwahati Hotel Shooting Case: गुवाहाटी के होटल में पांच लोगों की हत्या के आरोपी घनकांत गोगोई की असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग के दौरान मौत हो गई. पुलिस उसे 2024 के बैंक धोखाधड़ी मामले में गुवाहाटी सेंट्रल जेल से शिवसागर ले जा रही थी. रास्ते में उसने कथित तौर पर सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश की. इस दौरान गोलियां चलीं. एक गोली पुलिस अधिकारी के पैर में लगी जबकि जवाबी फायरिंग में गोगोई गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. जानिए 26 अक्टूबर के होटल गोलीकांड से लेकर इस घटना तक पूरा मामला क्या है.   Read More ...

free visitor counters