सांप से मस्ती पड़ी भारी! पकड़ने गया था युवक, अचानक पैर पर जमा दिए दांत, फिर...

Image credit: Internet

गुजरात के सूरत जिले के सचिन इलाके में सांप से मस्ती करना एक युवक को भारी पड़ गया. भरवाड़ चाल में घुसे सांप को पकड़ने की कोशिश के दौरान सांप ने युवक के पैर पर काट लिया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक सांप को पकड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है. तभी सांप अचानक हमला कर देता है. पैर पर काटते ही युवक वहां से भाग खड़ा हुआ. आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात यह रही कि सांप जहरीला नहीं था, जिससे युवक की जान बच गई.   Read More ...

free visitor counters