IGI Airport: कस्टम को दिया खुला चैलेंज, खोज सको तो खोज लो, फिर... | VIDEO

Image credit: Internet

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने दो गोल्ड तस्करों को पकड़कर बड़ी तस्करी का खुलासा किया है. दोनों आरोपी जेद्दा और दोहा से दिल्ली पहुंचे थे. कस्टम को पहले ही सूचना मिल गई थी कि दोनों सोना लेकर आ रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि कोई उन्हें पकड़ नहीं पाएगा. इसके बाद एआईयू ने एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी. तलाशी के दौरान दोनों यात्रियों के बैग, कपड़े और शरीर की जांच की गई, लेकिन कहीं सोना नहीं मिला. इसी दौरान अधिकारियों की नजर उनके पास रखी पानी की बोतल पर गई. दोनों उस बोतल को लेकर काफी सतर्क दिख रहे थे. शक होने पर बोतल को तोड़ा गया तो उसके अंदर चांदी की परत चढ़ी सोने की प्लेट मिली. कस्टम ने दोनों के पास से कुल करीब 350 ग्राम सोना बरामद किया है.   Read More ...

free visitor counters