Success Story: 60000 की सैलरी पर भारी पड़ा 10 बीघे का करेला! नेपाल से यूपी तक मची इस बिहारी युवा की धूम

Image credit: Internet

Bitter Gourd Farming Success Story: बंदिशों भरी नौकरी और परिवार से दूरी को अलविदा कहकर पूर्वी चंपारण के दिनेश कुमार ने मिट्टी से सोना उपजाने की नई इबारत लिख दी है. मर्चेंट नेवी में ₹60000 से अधिक की चमचमाती सैलरी छोड़ने वाले हरसिद्धि प्रखंड के कोव्या गांव निवासी दिनेश आज कृषि जगत के रोल मॉडल बन चुके हैं. महज 2 बीघे से कड़ैला (करेला) की खेती शुरू करने वाले दिनेश आज 10 बीघे में इसकी खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं. उनकी इस सफलता ने पूरे कोव्या गांव की सूरत बदल दी है. जो आज करैला हब बन चुका है. यहां उत्पादित यूएस और पाली जैसी बेहतरीन किस्में न केवल बिहार, बल्कि यूपी के गाजियाबाद और पड़ोसी देश नेपाल तक सप्लाई हो रही हैं. कम कीटनाशक और नियमित सिंचाई के स्मार्ट मैनेजमेंट से दिनेश प्रति बीघा 4 से 5 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं. उनकी यह कहानी साबित करती है कि अगर सही विजन हो, तो अपनी माटी में रहकर भी आसमान छुआ जा सकता है.   Read More ...

free visitor counters