Video: पुणे में नौकर, बिहार में बना मालिक! इंजीनियर पानी से निकाल रहा है साल का 1 करोड़, मुनाफा सुन उड़ेंगे होश
Fish Farming Success Story: मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे...इस कहावत को सच कर दिखाया है भागलपुर के झंडापुर निवासी सौरभ कुमार ने. पुणे से इंजीनियरिंग और फिर एमबीए करने के बाद सौरभ ₹50000 महीने की कॉर्पोरेट नौकरी कर रहे थे, लेकिन बंदिशों और महीने के आखिर में खाली होती जेब से तंग आकर उन्होंने बिहार लौटने का फैसला किया. आज वे मछली पालन के जरिए सालाना 1 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर जेनरेट कर रहे हैं. सौरभ ने करीब 15 एकड़ में आधुनिक तालाब विधि और बायोफ्लॉक तकनीक से हैचरी और मत्स्य पालन शुरू किया. शुरुआत में उनके लिए यह बिल्कुल नया फील्ड था, लेकिन मत्स्य पालन अधिकारी कृष्ण कन्हैया की तकनीकी मदद से उन्होंने हर मुश्किल को पार कर लिया. आज वे अलग-अलग ब्रीड की मछलियों और उनके बच्चों (जीरा) का बंपर उत्पादन कर रहे हैं. बिहार में मछली के बच्चों के लिए पहले पूरी तरह बंगाल पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन सौरभ ने इस गैप को भरा है. तमाम खर्च काटकर वे सालाना 30 लाख रुपये की शुद्ध बचत कर रहे हैं. उनकी यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो नौकरी छोड़ खुद का स्टार्टअप करना चाहते हैं. Read More ...
Related posts
NASA में नौकरी कैसे मिलेगी: दुनिया की सबसे एडवांस्ड लैब और करोड़ों का पैकेज
गर्मियों में कौन-सी रोटी खाना है सबसे फायदेमंद, यहां जानिए डाइटिशियन की सलाह
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail