लड़की ने कर दिया कमाल, तरबूज पर उतारी प्रेमानंद महाराज की छवि, लोग बोले वाह क्या टैलेंट है!
मुंबई की मशहूर कार्विंग आर्टिस्ट प्राची घुगे एक बार फिर अपनी अनोखी कला को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक साधारण से तरबूज पर प्रेमानंद महाराज की बेहद खूबसूरत आकृति उकेरी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्राची ने बड़ी ही बारीकी और धैर्य के साथ तरबूज को एक कलात्मक रूप दिया है. उनकी कार्विंग इतनी सटीक और जीवंत लगती है कि पहली नजर में यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि यह किसी फल पर बनाई गई है. प्राची घुगे की यह कला सिर्फ एक डिज़ाइन नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, लगन और क्रिएटिविटी का शानदार उदाहरण है. इससे पहले भी उनकी कई कार्विंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई लोग इसे “कला और भक्ति का संगम” बता रहे हैं, तो कुछ उनकी बारीकी और टैलेंट की सराहना कर रहे हैं. यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि साधारण चीजों में भी असाधारण कला छुपी हो सकती है. video Credit: Instagram-@weareexploring_ Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail