नौकरी छोड़ औषधीय खेती की चुनी राह, उगाया खुरसवेनिया अजवाइन, हो रहा दोगुनी आमदनी

Image credit: Internet

Medicinal Farming: सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव के युवा किसान नितिन कुमार सैनी पारंपरिक खेती छोड़ औषधीय पौधों की खेती से अच्छी कमाई कर रहे है. एग्रीकल्चर की पढ़ाई के बाद उन्होंने खुरसवेनिया अजवाइन (आइसोमर्स निगरा) की खेती शुरू की. जिसका उपयोग आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाओं में होता है. इस पौधे की खासियत है कि इसका फूल 80-100 रुपये किलो और बीज 120 रुपये किलो से अधिक में बिकता है. जिससे एक ही फसल से दोहरी आमदनी होती है. नितिन अक्टूबर में बुवाई कर मार्च के अंत में कटाई करते है और एक बीघा में 2-2.5 क्विंटल उत्पादन मिलता है. वे पिछले चार वर्षों से यह खेती कर रहे है और नौकरी से ज्यादा कमाई कर अन्य युवाओं को भी प्रेरित कर रहे है.   Read More ...

free visitor counters