अरब सागर में सनसनाते बढ़ रहा मानसून, उधर बंगाल की खाड़ी से 70 की रफ्तार में तबाही, IMD की 96 घंटे वाली चेतावनी

Image credit: Internet

IMD Tomorrow Weather: मानसून केरल के बाद अरब सागर के रास्ते कर्नाटक, गोवा के बाद महाराष्ट्र में जोरदार दस्तक दी है. तटीय इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गया है. दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में बने एक मजबूत चक्रवाती परिसंचरण के कारण पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बारिश हो रही है. बंगाल की खाड़ी में एक्टिव मौसमी प्रणाली की वजह से बिहार, ओडिशा, झारखंड सहित कई इलाकों के लिए आने वाले 3 से 4 दिनों के बाद 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भयंकर आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. वहीं, दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है. आने वाले शनिवार तक मौसम सही होने की संभावना नहीं है. वहीं, दक्षिण भारत के पश्चिमी तटीय राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने गोवा और मंगलौर के आसपास के तटीय इलाकों में भारी बारिश और आंधी तूफान की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.   Read More ...

free visitor counters